Free RSCIT for Female | महिलाओं और बालिकाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT प्रशिक्षण

Amazon & Flipkart Offers Follow
Updates Follow

दोस्तों, आजकल कम्प्यूटर हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुका है। कम्प्यूटर से हम कई तरह के काम आसानी से और बहुत जल्दी कर सकते है। इसी का ध्यान में रखकर राजस्थान सरकार ने महिलाओं के लिए इन्दिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं संर्वधन योजना के अन्तर्गत महिलाओं और बालिकाओं के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण RS-CIT  दिलवाने का इन्तेजाम किया है। आज हम महिलाओं को करवाये जा रहे फ्री आर0एस.सी0आई0टी0 कोर्स Free RSCIT for course Female के बारे में बात करने वाले हैं।

महिलाओं और बालिकाओं के लिए निःशुल्क RS-CIT प्रशिक्षण

हाईलाइट

  • योजना का नाम :- इन्दिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना
  • कब लांच हुई :-
  • लाभार्थी :- छात्राएं और महिलाएं
  • लाभ :- फ्री RS-CIT कोर्स
  • लाभार्थियों की संख्या :-
  • आवेदन :- ऑनलाइन
  • आवेदन लिंक :- क्लिक करें  Jameel Attari
  • अंतिम तिथि :- 15 जनवरी 2022
  • ऑफिशियल वेबसाइट:- क्लिक करें Jameel Attari

योजना का परिचय

  • महिलाओं को बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी दिलवाने के लिए समाज के सभी वर्गों की महिलाओं को कम्प्यूटर बेसिक कोर्स का प्रशिक्षण राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से दिलाया जाएगा।
  • प्रशिक्षण का पूरा खर्चा राजस्थान सरकार द्वारा उठाया जाएगा यानि महिलाओं के लिए फ्री है।

योजना का उद्देश्य

  • कम्प्यूटर की बढती उपयोगिता को देखते हुए सभी समाज की महिलाओं को कम्प्यूटर के बेसिक नॉलेज से अवगत करवाना।

योजना के लाभ

  • फ्री कम्प्यूटर कोर्स(RS-CIT)

योजना का पात्र कौन

  • समाज के सभी वर्गों की महिलाएं यथा गृहिणी, किशोरी बालिकाओं स्व सहायता समूह सदस्य, कॉलेज छात्राएं, बीपीएल एवं अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाएं।
  • 16-40 आयु वर्ग।
  • 10वीं पास महिला।

योजना के आवश्यक दस्तावेज

  • उत्तीर्ण की अंकतालिका।
  • स्नातक होने की स्थिति में स्नातक की अंकतालिका

विभिन्न श्रेणियों का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज।

  • विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र।
  • तलाकशुदा होने पर तलाक नामा।
  • परित्यक्ता होने पर परित्यकता प्रमाण पत्र।
  • हिंसा पीड़ित होने पर FIR की प्रति।
  • साथिन या आंगनवाडी कार्यकर्ता होने पर पहचान पत्र।
  • अनुसूचित जाति या जनजाति के होने पर जाति प्रमाण पत्र।

चयन प्रक्रिया

  • निर्धारित लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर वरीयता।
  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता।
  • हिंसा से पीड़ित महिला।
  • दसवी कक्षा उत्तीर्ण साथिन।
  • स्नातक उत्तीर्ण आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता।
  • ऐसी महिला जिसने दसवीं राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है एवं स्नातक है।
  • ऐसी महिला जिसने दसवीं राजकीय विद्यालय से उत्तीर्ण की है एवं आयु 25 वर्ष या अधिक है।
  • ऐसी महिला जो स्नातक है।

योजना के लिए आवेदन कैसे करें

  • योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन कर सकते है।
  • ऑनलाईन आवेदन के लिए पर Jameel Attari क्लिक करें।

FAQ

Get Amazon & Flipkart Offers Join
Join Facebook Group Join

Leave a Comment